फरसगांव: पतोड़ा में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
फरसगांव विकासखंड के ग्राम पतोड़ा में “बस्तर मुन्ने” योजना अंतर्गत ग्राम स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, सुपोषण किट, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं खसरा बी-1 का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।