पीरो: महापंचायत पर ब्रेक के बाद पीरो में भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सियासी खेल तेज
Piro, Bhojpur | Jul 2, 2026 भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद 5 जुलाई को प्रस्तावित बहुजन महापंचायत को लेकर अब सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महापंचायत के स्थगित होने की चर्चाओं ने पूरे क्षेत्र का माहौल गरमा दिया है और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर में आयोजित होने वाली इस बहुजन महापंचायत के लिए 5 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी।