जमुई: चेतुआडीह गांव में भूमि को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 गढ़ी थाना क्षेत्र के चेतुआडीह गांव में भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने बैजनाथ यादव की पत्नी सुनीता देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे सुनीता देवी घायल हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई, फिर परिजन द्वारा घायल सुनीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।