जमुई: ट्रैक्टर की ठोकर से सिंगारी टांड़ के पास एक व्यक्ति की मौत के बाद पटना ले जाने के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी हुई मौत
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 सिंगारी टांड़ गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत सदर अस्पताल में हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई। उंसके बाद देर शाम तक दोनो के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पहचान बिहारी मोहल्ला निवासी अंजेश कुमार सिंह और बीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।