जमुई: रतनपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायल हुए एक युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 जमुई- गिद्धौऱ मुख्य मार्ग पर रतनपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल युवक की पहचान गढ़ी थाना क्षेत्र के दीपाकरहर गांव निवासी संजू मरांडी के रूप में हुई है।