इकौना: गिलौला बाजार में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में लगी आग, चपेट में आने से जली 2 दुकानें
गिलौला बाजार में शार्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं चपेट में आने से पास में ही स्थित दो दुकान भी जल गई, वहीं गनीमत यह रही की तत्काल लोगों ने पहुंचकर आग को बुझा लिया। जिसके चलते बड़ा नुकसान होते-होते टल गया। वहीं इस दौरान हजारों का नुकसान भी बताया जा रहा।