इकौना: तहसील इकौना से शांति मार्च करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, वापस धरने पर बैठे कार्यकर्ता
तहसील इकौना में बीते 15 अक्टूबर से भाकियू कार्यकर्ता अपने 17 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है।वही मांग पूरी न होने पर आज भाकियू कार्यकर्ता आठवें दिन शांति मार्च करने जा रहे थे जिस पर पुलिस ने रोक लिया। वहीं सीओ ने उच्च अधिकारियों से वार्ताकर जल्द समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। जिस पर पुनः भाकियू कार्यकर्ता तहसील में धरने पर बैठ गए।