इकौना: इकौना पुलिस ने बस स्टैंड बहराइच से गुमशुदा कक्षा 10 के दो छात्रों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
अंकित और उसका मित्र कमलेश जगतजीत इन्टर कालेज में कक्षा 10 के छात्र हैं।वहीं दोनो 19-10-2024 को घर से इकौना जगतजीत इन्टर कालेज में परीक्षा देने आये थे। जिसके बाद वापस घर नही लौटे इस सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए थाना इकौना पुलिस ने दोनों की बरामदगी बस स्टैन्ड बहराइच से आज की और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।