इकौना: श्रावस्ती में स्थापित 3 स्वचालित मौसम केंद्र और 15 वर्षा मापी यंत्रों का राहत आयुक्त कार्यालय ने कराया स्थलीय निरीक्षण
मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए आपदा विभाग की ओर से 3 स्वचालित मौसम केंद्र व 15 स्वाचालित वर्षामापी स्थापित किए गये हैं। इन सभी संयंत्रों का मौसम वैज्ञानिकों व आपदा विशेषज्ञ समेत ओबेल सिस्टम्स के प्रतिनिधि द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक द्वारा सभी स्थानीय अधिकारियों को इन उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी भी दी गयी।