धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2024 के अन्तर्गत जिला धौलपुर में बोर्ड परीक्षा के आयोजन के सम्बन्ध में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला परीक्षा संचालन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा