धौलपुर: जिला अस्पताल में दवा प्रतिनिधियों के नए संगठन ओमश्री धौलपुर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ब्लड बैंक में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पांच लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया एवं 40 दवा प्रतिनिधि ओमश्री के सदस्यों ने अपना नाम रजिस्टर में अंकित कराया ,कि जब उनको आवश्यकता पड़े तब बुलाया जा सकता है। रक्तदान का कार्यक्रम ओमश्री धौलपुर के जिला अध्यक्ष की शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष में किया गया।