जमुई: हरनाहा पेट्रोलपंप से गायब बच्ची को चाइल्ड लाइन ने ढंड गांव के पास से बरामद कर परिजनों को सौंपा
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 हरनाहा पेट्रोलपंप के पास से सोमवार को दिन के करीब 11:00 बजे गायब हुई करण डोम की पुत्री नंदनी कुमारी को चाइल्ड लाइन ने शाम करीब 4:00 बजे ढंड गांव के पास से बरामद कर लिया। उंसके बाद चाइल्ड लाइन द्वारा देर शाम करीब 7:00 बजे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां बच्ची के परिजन मिल गए और बच्ची को परिजन के हवाले कर दिया गया।