कोईलवर: कायमनगर की सब्जी मंडी फोरलेन से हटकर बगीचे में हुई शिफ्ट
बक्सर-पटना NH 922 के कायमनगर बाजार में वर्षों से फोरलेन पर लगने वाली सब्जी मंडी शनिवार को प्रशासन ने बगल के बगीचे में शिफ्ट कर दिया। सुबह करीब 8 SDM शिप्रा विजय कुमार चौधरी व सदर-SDPO 2 रंजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर नए बाजार स्थल का उद्घाटन किया। एसडीएम ने बताया कि सड़क पर बाजार लगने से यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया