नदबई: ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड में मृतक की पत्नी के साथ सर्व समाज का धरना चौथे दिन भी जारी
नदबई में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड को एक महीना बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा के साथ सर्व समाज का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। न्याय की मांग को लेकर लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं।