डुमरिया: छकरबंधा से दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण, महीनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Dumaria, Gaya | Apr 21, 2026 बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखण्ड क्षेत्र के छकरबंधा थाना इलाके से 26 फरवरी 2026 की सुबह दो नाबालिग छात्राएं—रुखसार परवीन और सूफी परवीन—स्कूल जाते समय लापता हो गईं। दोनों मौसेरी बहनें बरहा उच्च माध्यमिक विद्यालय पढ़ने जा रही थीं। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गांव के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कि