शाहजहांपुर जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु गांधी भवन प्रेक्षागृह में सेक्टर ऑफिसर्स एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी दायित्वों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। DM ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गहनता से प्रशिक्षण कर निर्वाचन से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
Laharpur, Sitapur | Nov 12, 2026