सिवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।युवक का शव घर के कमरे में पड़ा मिला है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं।परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारों ने घर में घुसकर इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।