कन्नौज: सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला, पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दी शिकायत
कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया शिकायती पत्र,जिसमें अपने ही गांव के दो लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, और थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया, महिला ने बताया कि उसके साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की विरोध करने पर मारपीटकी।