कोडरमा: कोडरमा उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ शुभारंभ
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ऋतुराज ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को 2 बजे रवाना किया।