तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत यदुटांड़ स्थित केटीपीएस रोड के कोने पर मौजूद एक बंद मिल की दीवार बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रहे किसी वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे मिल की दीवार से जोरदार टक्कर हो गई और दीवार का एक हिस्सा टूट गया।