कोडरमा: महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर
जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के टिटाहियां निवासी श्रुति देवी उम्र करीब 18 वर्ष के द्वारा गुरुवार की सुबह जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद गुस्से में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।