कोडरमा: विधायक डॉ. नीरा यादव ने नए साल पर ध्वजाधारी धाम में भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया, क्षेत्रवासियों की तरक्की की कामना की
नए साल 2026 की शुरुआत आस्था और श्रद्धा के साथ हुई। वर्ष के पहले दिन विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने परिजनों के साथ प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।