कोडरमा: झुमरीतिलैया: पानी टंकी रोड पर चंद्रा क्लिनिक के पास भीषण आग, काबू पाने की कोशिशें जारी
झुमरीतिलैया के तिलैया थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाकों में से एक, पानी टंकी रोड पर गुरुवार को 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब चंद्रा क्लिनिक के समीप अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।