मखदुमपुर: डीएम ने मखदुमपुर रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया, संस्थागत प्रसव पर दिया जोर
जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बुधवार को रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव और सभी गर्भवती महिलाओं की चार एएनसी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की नियमित रहने का निर्देश दिया।