पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में शिक्षा संवाद का आयोजन
जोगिंदर नगर। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में आज ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री खजान चंद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कमल कुमार,उपाध्यक्ष श्री राजीव बहल, शिक्षाविद् श्री नेक राम शास्त्री सहित अभिभावकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संवाद के दौरान पाठशाला में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रधानाचार्य श्री खजान चंद ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय, अभिभावकों एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षाविद् ने भी विद्यार्थियों के हित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। शिक्षा संवाद का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग को मजबूत करना रहा।
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #follow #shikshasanwad #education #teachersday #students Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal
Mandi, Mandi | Sep 5, 2026