डिंडौरी: मानिकपुर नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम सफल प्रसव, सीएमएचओ एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी रही मौजूद
मानिकपुर में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी ममता दीवान की मौजूदगी में बुधवार दोपहर 2:00 पहला सफल सुरक्षित प्रसूता अंती यादव पति यशवंत यादव प्रसव कराया गया जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार जच्चा बच्चा को सुविधा दी गई।