गया टाउन सीडी ब्लॉक: इंदौर में दूषित पानी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, सरकार को ध्यान देना चाहिए
गया के गोदावरी स्थित अपने आवास पर शुक्रवार रात 9 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत पर कहा कि अगर दूषित पानी की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही है तो सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।दूषित पानी से मौत हुई इसकी जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाएं नहीं हो।