पौड़ी के उत्तरा केयर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन ने रखा अपना पक्ष।
पौड़ी स्थित उत्तरा केयर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे. पी. चमोला और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु भारती ने घटना पर अस्पताल का पक्ष रखते हुए कहा कि महिला और नवजात को बचाने के लिए चिकित्सकों की टीम ने हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान सभी आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रियाएं अपनाई गईं, लेकिन नवजात को बचाया नहीं जा सका। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सभी आवश्यक प्रयास किए गए।
आखिरकार किसकी गलती से जच्चा बच्चा की हुई मौत???
Pauri, Garhwal | Jul 30, 2026