Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: पंचकूला पुलिस ने 6 दिन में अवैध हथियार और नशे के खिलाफ कसा शिकंजा, 9 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार 4 देशी कट्टे, 402 ग्राम हेरोइन, 1.565 किलो अफीम और 864 बोतल अवैध शराब बरामद पंचकूला/ 7 अगस्त 2026:- अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 1 अगस्त से शुरू किए गए ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत शुरुआती छह दिनों में पंचकूला पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में तीनों क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स सेल की विभिन्न टीमों ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों तथा नशा और अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण बरामदगी की हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-1, क्राइम ब्रांच-2, क्राइम ब्रांच-3 और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने पिछले छह दिनों में कार्रवाई करते हुए 4 देशी कट्टे, 402 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 565 ग्राम अफीम तथा 864 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 9 अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नशे की सप्लाई से जुड़े व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अपराध की दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को पुलिस के रडार पर लिया गया है। सभी क्राइम यूनिट्स को सक्रिय करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस का उद्देश्य अपराधियों और नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना है और अभियान के तहत लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 7, 2026

MORE NEWS

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: पंचकूला पुलिस ने 6 दिन में अवैध हथियार और नशे के खिलाफ कसा शिकंजा, 9 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार

4 देशी कट्टे, 402 ग्राम हेरोइन, 1.565 किलो अफीम और 864 बोतल अवैध शराब बरामद

पंचकूला/ 7 अगस्त 2026:- अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 1 अगस्त से शुरू किए गए ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत शुरुआती छह दिनों में पंचकूला पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में तीनों क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स सेल की विभिन्न टीमों ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों तथा नशा और अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण बरामदगी की हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-1, क्राइम ब्रांच-2, क्राइम ब्रांच-3 और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने पिछले छह दिनों में कार्रवाई करते हुए 4 देशी कट्टे, 402 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 565 ग्राम अफीम तथा 864 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 9 अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नशे की सप्लाई से जुड़े व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अपराध की दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को पुलिस के रडार पर लिया गया है। सभी क्राइम यूनिट्स को सक्रिय करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस का उद्देश्य अपराधियों और नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना है और अभियान के तहत लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: पंचकूला पुलिस ने 6 दिन में अवैध हथियार और नशे के खिलाफ कसा शिकंजा, 9 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार 4 देशी कट्टे, 402 ग्राम हेरोइन, 1.565 किलो अफीम और 864 बोतल अवैध शराब बरामद पंचकूला/ 7 अगस्त 2026:- अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 1 अगस्त से शुरू किए गए ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत शुरुआती छह दिनों में पंचकूला पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में तीनों क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स सेल की विभिन्न टीमों ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों तथा नशा और अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण बरामदगी की हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-1, क्राइम ब्रांच-2, क्राइम ब्रांच-3 और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने पिछले छह दिनों में कार्रवाई करते हुए 4 देशी कट्टे, 402 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 565 ग्राम अफीम तथा 864 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 9 अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नशे की सप्लाई से जुड़े व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अपराध की दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को पुलिस के रडार पर लिया गया है। सभी क्राइम यूनिट्स को सक्रिय करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस का उद्देश्य अपराधियों और नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना है और अभियान के तहत लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 7, 2026

पंचकूला पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझाया सेक्टर-16 चोरी का मामला, 7 साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका गिरफ्तार

पहले से कराया गया पुलिस सत्यापन बना गिरफ्तारी में अहम कड़ी, 22.5 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण व नकदी बरामद

पंचकूला/ 07 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले करीब 7 वर्षों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और घर के सर्वेंट रूम में ही रहती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 22.5 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ शिकायतकर्ता द्वारा अपनी घरेलू सहायिका का पहले से करवाया गया पुलिस सत्यापन भी आरोपी तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-16 स्थित मंदिर में गई थी। वापस लौटने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में 5 अगस्त को बीएनएस की धारा 305, 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर में काम करने वाली विनिता, निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, को संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार हमारी टीम ने महज 6 घंटे में चोरी का मामला सुलझा लिया। 6 अगस्त को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मामले में शिकायतकर्ता महिला की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि घरेलू सहायिका का पहले से पुलिस सत्यापन करवाना एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार कदम था। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन करवाने से किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि घरों में काम करने वाले घरेलू सहायकों, किरायेदारों और अन्य कर्मचारियों का पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से सूचना देकर समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

पंचकूला पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझाया सेक्टर-16 चोरी का मामला, 7 साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका गिरफ्तार पहले से कराया गया पुलिस सत्यापन बना गिरफ्तारी में अहम कड़ी, 22.5 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण व नकदी बरामद पंचकूला/ 07 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले करीब 7 वर्षों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और घर के सर्वेंट रूम में ही रहती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 22.5 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ शिकायतकर्ता द्वारा अपनी घरेलू सहायिका का पहले से करवाया गया पुलिस सत्यापन भी आरोपी तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हुआ। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-16 स्थित मंदिर में गई थी। वापस लौटने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में 5 अगस्त को बीएनएस की धारा 305, 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर में काम करने वाली विनिता, निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, को संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार हमारी टीम ने महज 6 घंटे में चोरी का मामला सुलझा लिया। 6 अगस्त को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मामले में शिकायतकर्ता महिला की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि घरेलू सहायिका का पहले से पुलिस सत्यापन करवाना एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार कदम था। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन करवाने से किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि घरों में काम करने वाले घरेलू सहायकों, किरायेदारों और अन्य कर्मचारियों का पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से सूचना देकर समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

Uklana, Hissar | Aug 7, 2026

03 प्रेस नोट 07.08.2026
पिंजौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: ओवरलोडिंग करने वाले 14 ऑटो के काटे चालान, एक इंपाउंड

पंचकूला/ पिंजौर/ 07 अगस्त:- सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में इसी कड़ी में पिंजौर क्षेत्र में सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले 14 ऑटो के चालान किए गए, जबकि एक ऑटो को इंपाउंड किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ओवरलोडिंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से वाहन का संतुलन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए ऑटो चालक निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऑटो चालक शहर की लाइफलाइन हैं और बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पंचकूला पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस द्वारा ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।

03 प्रेस नोट 07.08.2026 पिंजौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: ओवरलोडिंग करने वाले 14 ऑटो के काटे चालान, एक इंपाउंड पंचकूला/ पिंजौर/ 07 अगस्त:- सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में इसी कड़ी में पिंजौर क्षेत्र में सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले 14 ऑटो के चालान किए गए, जबकि एक ऑटो को इंपाउंड किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ओवरलोडिंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से वाहन का संतुलन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए ऑटो चालक निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऑटो चालक शहर की लाइफलाइन हैं और बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंचकूला पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस द्वारा ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।

Uklana, Hissar | Aug 7, 2026

*फार्म हाउस में जबरन घुसकर अवैध कब्जा करने, तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट व चोरी करने के मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार।*

*कब्जा से चोरी किए गए 03 पुराने ए.सी., 01 फ्रिज, 01 वॉशिंग मशीन, 01 घास काटने की मशीन, कैची सहित अन्य सामान तथा वारदात में प्रयोग 01 कार, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 01 जनरेटर बरामद।*

*`गुरुग्राम : 07 अगस्त 2026`*

▪️ शिकायतकर्ता ने दिनांक *06.08.2026* को पुलिस को दी शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक *05.08.2026* को रात्रि लगभग *09:30 बजे* *50-60 अज्ञात व्यक्ति* ट्रकों, ट्रैक्टरों एवं एक कार में सवार होकर *गांव महेंदरवाड़ा* स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचे तथा जबरन फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां मौजूद कर्मचारियों *(केयरटेकर व उसके परिवार)* के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया, फार्म हाउस का नामपट्ट, कर्मचारियों के रहने का कमरा एवं सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए तथा वहां रखा सामान व अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। इसके उपरांत आरोपियों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। शिकायत के आधार पर *पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ *पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम* की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल *13 आरोपियों* को दिनांक *06.08.2026* को *गांव महेंदरवाड़ा* स्थित उक्त फार्म हाउस से, जहां आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:-
1. *राकेश*, निवासी अंधवा पट्टी, वृंदा पैलेस, होडल, जिला पलवल (हरियाणा)।
2. *हर्ष कुमार*, निवासी गांव लुलवाड़ी, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा)।
3. *प्रशांत*, निवासी गांव भवाना, थाना हसनपुर, जिला पलवल (हरियाणा)।
4. *जितेन्द्र*, निवासी गांव गोपाल बाग, थाना कोसीकलां, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश)।
5. *प्रदीप कुमार*, निवासी गांव दमदमा, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
6. *ऋषिकेश उर्फ ऋषि*, निवासी गांव मालड़ा सराय, थाना कनीना सदर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा)।
7. *सुनील*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
8. *योगेश*, निवासी सेक्टर-23, जिला फरीदाबाद (हरियाणा)।
9. *मोहित*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
10. *संदीप*, निवासी गांव दमदमा, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
11. *प्रमोद*, निवासी गांव बहल्पा, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
12. *बिरेन्द्र*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
13. *विनित*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों ने मुख्य आरोपी *विपिन*, जो गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है, के कहने पर तथा उसके साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक *05.08.2026* की रात्रि को उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ट्रैक्टरों, ट्रकों एवं अन्य वाहनों में सवार होकर फार्म हाउस पर पहुंचे तथा जबरन फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां व्यापक तोड़फोड़ की, कर्मचारियों *(केयरटेकर)* एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा फार्म हाउस में रखा सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने केयरटेकर तथा उसके पालतू कुत्ते के साथ भी मारपीट की तथा चोरी किया गया सामान एवं पालतू कुत्ते को ट्रैक्टर में लादकर अपने साथ ले गए। इसके उपरांत सभी आरोपियों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया।

▪️ पुलिस अनुसंधान में यह भी ज्ञात हुआ कि वारदात को अंजाम देने के उपरांत आरोपी फार्म हाउस पर ही अवैध रूप से कब्जा करके डटे रहे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस पर पहुंचकर अवैध कब्जा समाप्त कराया तथा उपरोक्त सभी *13 आरोपियों* को मौके से ही गिरफ्तार किया।

▪️ पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी *विपिन* के *देव नगर पार्ट-2, गुरुग्राम* स्थित मकान/ऑफिस से फार्म हाउस से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया, जिसमें *03 पुराने ए.सी., 01 फ्रिज, 01 वॉशिंग मशीन, 01 घास काटने की मशीन, कैची सहित अन्य सामान* शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग *01 कार, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 01 जनरेटर* भी बरामद किया गया।

▪️ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को आज दिनांक *07.08.2026* को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों, अवैध कब्जे की साजिश, चोरी किए गए शेष सामान की बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। *अभियोग का अनुसंधान जारी है।*

*फार्म हाउस में जबरन घुसकर अवैध कब्जा करने, तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट व चोरी करने के मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार।* *कब्जा से चोरी किए गए 03 पुराने ए.सी., 01 फ्रिज, 01 वॉशिंग मशीन, 01 घास काटने की मशीन, कैची सहित अन्य सामान तथा वारदात में प्रयोग 01 कार, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 01 जनरेटर बरामद।* *`गुरुग्राम : 07 अगस्त 2026`* ▪️ शिकायतकर्ता ने दिनांक *06.08.2026* को पुलिस को दी शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक *05.08.2026* को रात्रि लगभग *09:30 बजे* *50-60 अज्ञात व्यक्ति* ट्रकों, ट्रैक्टरों एवं एक कार में सवार होकर *गांव महेंदरवाड़ा* स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचे तथा जबरन फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां मौजूद कर्मचारियों *(केयरटेकर व उसके परिवार)* के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया, फार्म हाउस का नामपट्ट, कर्मचारियों के रहने का कमरा एवं सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए तथा वहां रखा सामान व अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। इसके उपरांत आरोपियों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। शिकायत के आधार पर *पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ *पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम* की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल *13 आरोपियों* को दिनांक *06.08.2026* को *गांव महेंदरवाड़ा* स्थित उक्त फार्म हाउस से, जहां आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:- 1. *राकेश*, निवासी अंधवा पट्टी, वृंदा पैलेस, होडल, जिला पलवल (हरियाणा)। 2. *हर्ष कुमार*, निवासी गांव लुलवाड़ी, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा)। 3. *प्रशांत*, निवासी गांव भवाना, थाना हसनपुर, जिला पलवल (हरियाणा)। 4. *जितेन्द्र*, निवासी गांव गोपाल बाग, थाना कोसीकलां, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश)। 5. *प्रदीप कुमार*, निवासी गांव दमदमा, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। 6. *ऋषिकेश उर्फ ऋषि*, निवासी गांव मालड़ा सराय, थाना कनीना सदर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। 7. *सुनील*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। 8. *योगेश*, निवासी सेक्टर-23, जिला फरीदाबाद (हरियाणा)। 9. *मोहित*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। 10. *संदीप*, निवासी गांव दमदमा, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। 11. *प्रमोद*, निवासी गांव बहल्पा, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। 12. *बिरेन्द्र*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। 13. *विनित*, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)। ▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों ने मुख्य आरोपी *विपिन*, जो गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है, के कहने पर तथा उसके साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक *05.08.2026* की रात्रि को उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ट्रैक्टरों, ट्रकों एवं अन्य वाहनों में सवार होकर फार्म हाउस पर पहुंचे तथा जबरन फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां व्यापक तोड़फोड़ की, कर्मचारियों *(केयरटेकर)* एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा फार्म हाउस में रखा सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने केयरटेकर तथा उसके पालतू कुत्ते के साथ भी मारपीट की तथा चोरी किया गया सामान एवं पालतू कुत्ते को ट्रैक्टर में लादकर अपने साथ ले गए। इसके उपरांत सभी आरोपियों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। ▪️ पुलिस अनुसंधान में यह भी ज्ञात हुआ कि वारदात को अंजाम देने के उपरांत आरोपी फार्म हाउस पर ही अवैध रूप से कब्जा करके डटे रहे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस पर पहुंचकर अवैध कब्जा समाप्त कराया तथा उपरोक्त सभी *13 आरोपियों* को मौके से ही गिरफ्तार किया। ▪️ पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी *विपिन* के *देव नगर पार्ट-2, गुरुग्राम* स्थित मकान/ऑफिस से फार्म हाउस से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया, जिसमें *03 पुराने ए.सी., 01 फ्रिज, 01 वॉशिंग मशीन, 01 घास काटने की मशीन, कैची सहित अन्य सामान* शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग *01 कार, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 01 जनरेटर* भी बरामद किया गया। ▪️ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को आज दिनांक *07.08.2026* को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों, अवैध कब्जे की साजिश, चोरी किए गए शेष सामान की बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। *अभियोग का अनुसंधान जारी है।*

Uklana, Hissar | Aug 7, 2026