सिमडेगा: तामड़ा गांव में सावन एकादशी पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन हवन-पूजन के साथ संपन्न
सावन एकादशी के मौके पर तामड़ा गांव में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन सोमवार को 12:00 बजे हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर आसपास के कई गांव के लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इधर हवन के दौरान पुजारी विश्वनाथ मिश्र और यजमान छटकु केशरी के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया मौके पर लोगों का जन सैलाब उमड़ा।