जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत भण्डारो स्थित एस.बी.एम.के. उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक महोदया मंजु कुमारी ने किया।
इस अवसर पर विधायक महोदया ने कहा कि नवनिर्मित भवन से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत संरचना आवश्यक है और क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर
विधायक महोदया ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों को नए भवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Giridih, Giridih | Oct 2, 2026