झांसी: झांसी स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे घुसा व्यक्ति, जख्मी हालत में बोला- 24 घंटे से पिज्जा नहीं खाया
Jhansi, Jhansi | Jan 30, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब एक यात्री चलती ट्रेन के नीचे घुस गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना की जानकारी आरपीएफ और डिप्टी एसएस को हुई तो उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बाहर आने के बाद व्यक्ति बोला चौबीस घंटे हो गए उसने पिज़्ज़ा नहीं खाया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया