झांसी: सखी के हनुमान मंदिर पर मनस्विनी संस्था द्वारा वस्त्र और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
Jhansi, Jhansi | Jan 29, 2025 झांसी में बुधवार को समय करीब 1 बजे को मनस्विनी संस्था द्वारा मौनी अमावस्या के शुभ पर्व पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में सखी के हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रजनी गुप्ता ने बताया कि मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन मौन रहने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।।