झांसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 'शहीद दिवस' के रूप में कांग्रेसियों ने कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में मनाई
Jhansi, Jhansi | Jan 30, 2025 झांसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि "शहीद दिवस" के अवसर पर गुरुवार समय करीब दोपहर 2 बजे कांग्रेस जनों ने कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन धारण कर रामधुन "रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम" का गायन कर बापू को याद किया।।