झांसी: झांसी जेल में 18 बंदी देंगे एग्जाम, 14 बोर्ड परीक्षा में और 4 ग्रेजुएशन के पेपर देंगे, ज्यादातर रेप के आरोप में बंद
Jhansi, Jhansi | Jan 30, 2025 झांसी के जिला कारागार में अपने गुहानों की सजा काट रहे 18 बंदी तालीम हासिल करके अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं। इनका ज्यादातर समय जेल के अंदर पढ़ने में ही बीत रहा है। इनमें से 14 बंदी बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे। वहीं 4 बंदी ग्रेजुएशन के पेपर देंगे। एग्जाम के नजदीक आने पर ये जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं, ताकि एग्जाम में पास हो सकें।