टीकमगढ़: ढोंगापुर: रहस्यमयी हालत में युवक अस्पताल में भर्ती, जहर सेवन की आशंका से हड़कंप
ढोंगापुर निवासी बालचंद्र चढ़ार की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी में अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजनों ने जहर खाने की बात से इनकार किया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।