पहाड़ी: कामां में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई
कामां चिकित्सा विभाग ने अंबेडकर चौक पर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी क्लिनिक/दुकान को सीज कर दिया है। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने और अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने मौके पर ही दुकान बंद कर नोटिस चस्पा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गुरुवार रात्रि 10 बजे मिली जानकारी।