कुंडा: कुंडा कस्बे में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, सीसीटीवी में कैद
कुंडा कस्बे में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ । दोनों पक्षों में एक दूसरे पर लाठी और डंडों से हमला किया गया इसमें आधा दर्जन लोगों को चोट आई हैं। मारपीट करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है और गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे शोसल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।