कुंडा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्राम शेखपुर आशिक पहुंचकर सामाजिक साम्प्रदायिक स्थिति का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए बुधवार शाम करीब 4 बजे ग्राम शेखपुर आशिक का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की सामाजिक-सांप्रदायिक स्थिति, संवेदनशील स्थलों और सार्वजनिक स्थलों का अवलोकन किया और कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।