कुंडा: बाघराय पुलिस ने हरबसपुर नहर से ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने हरबसपुर नहर से 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की बरकत अली को गिरफ्तार किया है। वह गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल था। उ0नि0 देवेन्द्र पाठक और बीट आरक्षी सौरभ शर्मा और अंकित कुमार की सतर्कता से यह गिरफ्तारी हुई।