मंडला: सरस्वती स्कूल मंडला की कृति साहू ने 12वीं गणित में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान पाया
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में मात्र एक छात्रा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पाया है। सरस्वती स्कूल मंडला की कृति साहू गणित संकाय में 483 अंक के साथ 10 वां स्थान प्राप्त किया है। बुधवार चार बजे कृति साहू ने बताया कि वह आईएस ऑफिसर बनना चाहती है। अपनी सफलता का श्रेय परिजनो के साथ विद्यालय स्टॉफ को दिया है।