गुन्नौर: गांव भिरावटी के मझरा मलुआ के घेर निवासी लापता पिता-पुत्र के शव मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे शामली के जंगल में मिले
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मझरा मलुआ के घेर निवासी पिकअप चालक नरेश और उनके बेटे भीमसेन की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पिता पुत्र की बेरहमी से हत्या कर शव मेरठ करनाल हाईवे के किनारे शामली के जंगल में फेंक दिए। गौरतलब है कि 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे फोन पर मेरठ की बुकिंग मिलने पर पिता पुत्र पिकअप लेकर घर से निकले थे।