मोहम्मदी में पात्र लाभार्थियों के खिले चेहरे, समाधान दिवस बना जनकल्याण का मंच
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
लाभ प्राप्त करने वाले पात्र व्यक्तियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलने से उनके चेहरे खिल उठे और कार्यक्रम जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा।
Lokendra Pratap Singh
Laharpur, Sitapur | Sep 19, 2026