टीकमगढ़: टीकमगढ़ प्रवास के दौरान सागर संभागायुक्त ने बंडा नहर और बालगृह का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
सागर संभागायुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त तथा श्रेया मानव कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा संचालित बाल ग्रह का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।