बड़ी सादड़ी में श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर गढ़बोर चारभुजा जी और लड्डू गोपाल जी की पदरावणी का भव्य आयोजन हुआ। नगर पालिका परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा में ढोल, बैंड, केसरिया साफा पहने बुलेट सवार युवा और 151 कलश लेकर मातृशक्ति शामिल हुई।