कुचाई: संतारी गांव में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत पर विधायक दशरथ गागराई ने परिजनों से की मुलाकात
चिलकू पंचायत अंतर्गत संतारी में सर्पदंश से दो सगे भाई-बहन की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इस घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार शाम लगभग पांच बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई शोकाकुल परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका ढांढस बंधाया. उन्होंने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करने का पूरा भरोसा दिलाया है.