काशी चक: चंडीनावां मुख्य पथ पर तीन मुर्गी फार्म में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वायड से जांच शुरू
काशीचक-चंडीनावां मुख्य पथ स्थित तीन मुर्गी फार्म में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। संचालक दिवाकर कुमार के फार्म से डिक्की में रखे 55 हजार रुपये, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत अन्य सामान चोरी हुए। वहीं राजीव कुमार और रविकांत कुमार के फार्म से भी नगदी, इन्वर्टर, बैटरी व मुर्गियां चोरी की गईं। रविकांत के फार्म से 4600 रुपये भी ले गए।