मुलताई: BJP सदस्यता अभियान के तहत दुनावा, महतपुर, सर्राइ, मालेगांव शक्ति केंद्र पर जिला प्रभारी ने ली समीक्षा बैठक
Multai, Betul | Oct 3, 2024 भाजपा के सदस्यता अभियान अंतर्गत आज दुनावा मंडल के दुनावा, महतपुर, सर्राई और मालेगांव में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सुजीत जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा सदस्यता अभियान के संबंध में बूथों की समीक्षा कर बूथ समिति के सदस्यो से विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओ द्वारा करवाई गई सदस्यता की जानकारी ली गई।