गढ़वा: डीसी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की द्वितीय त्रैमासिक और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न
Garhwa, Garhwa | Dec 30, 2024 समाहरणालय गढ़वा के सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। बैठक में डीसी के द्वारा पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई, जिसके उपरांत उन्होंने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों का सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना आदि की चर्चा हुई।