गढ़वा: गढ़वा के चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में निःशुल्क निःसंतान दंपति परामर्श शिविर का आयोजन
Garhwa, Garhwa | Dec 29, 2024 गढ़वा शहर के सदर हॉस्पिटल के समीप स्थित चौधरी जेनरल हॉस्पिटल गढ़वा में निःशुल्क निःसंतान दंपति परामर्श शिविर (आईवीएफ कैंप) का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें अवेटा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रांची की स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञा डॉ रूपाश्री पुरुषोत्तम एवं उनके मेडिकल टीम द्वारा निःशुल्क जांच किया गया। शिविर में करीब 5 बजे तक लगभग 25 निःसंतान दम्पतियो